फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज से बनाई फर्म और खोला खाता, काटे फर्जी बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिल्ली और सिरसा निवासी दो युवकों द्वारा कागजों में गांव बड़ोपल में फर्म बनाकर फर्जी बिल काटने का मामला सामने आया है। मामले में आईजी कार्यालय के हेड कांस्टेबल अभय सिंह ने सदर थाना में शिकायत दी है। सदर पुलिस ने आरोपी दिल्ली के रोहिणी निवासी मुकेश और सिरसा के ऐलनाबाद निवासी पुनीत जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हेड कांस्टेबल अभय सिंह ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के पास सूचना आई थी कि गांव बड़ोपल में सवेरा इंटरप्राइजेज के नाम से एक फर्म नकली कागज देकर बनाई गई है और बिल काट रही है। इस फर्म के विजया बैंक हांसी से खाता की डिटेल ली गई तो जिस जगह पर फर्म रजिस्टर्ड दिखा रखी थी वहां पर कोई फर्म नहीं मिली। इसके अलावा फर्म में प्रोपराइटर दिल्ली निवासी मुकेश को दिखा रखा है और बैंक के केवाईसी में सिरसा निवासी पुनीत जैन का फोटो मिला। जब दोनों के रिहायशी पते पर जाकर जांच की गई तो कोई भी जांच में शामिल नहीं हुआ। फर्म के कारोबार के बारे में पता किया गया तो इसमें सामने आया कि इसने वास्तविकता में कोई कारोबार नहीं किया है और बल्कि फर्जी बिल काटकर टैक्स की चोरी की गई।
----------
करोड़ों रुपये के फर्जी लेन-देन की संभावना
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह फर्म नकली दस्तावेज तैयार करके बनाई गई और फर्जी दस्तावेज के आधार पर ही बैंक खाता खोला गया। इसके अलावा फर्जी बिलिंग करके दूसरी फर्मों के साथ लेन-देन किया गया है। संभावना है कि करोड़ों रुपये के फर्जी बिल काटे गए हैं।
विज्ञापन

----------
मामले को लेकर शिकायत आई है, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फर्जी फर्म बनाकर लेन-देन किया गया है। बैंक खाता भी फर्जी खोला गया। फिलहाल जांच चल रही है।
विज्ञापन

- एसआई रामेश्वर दयाल, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें