फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा : बुढ़ापा पेंशन और खेलों के लिए यूपी से बने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र

Tue, 05 May 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
लघु सचिवालय के क्रीड विभाग कार्यालय में परिवार पहचान पत्र की जानकारी लेने पहुंचे नागरिक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना खंड में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र से लाभ लेने के कई मामले सामने आए हैं। सरकारी योजनाओं और खेल प्रतियोगिताओं में लाभ पाने के लिए कुछ लोगों ने गलत दस्तावेज तैयार कराए। जांच में सामने आया कि कई प्रमाणपत्रों में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का पता दर्शाया गया, जबकि संबंधित व्यक्तियों का वहां से कोई संबंध नहीं मिला।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कुछ नागरिक अपनी वास्तविक आयु 55 से 57 वर्ष होने के बावजूद दस्तावेजों में 60 वर्ष दिखा रहे हैं ताकि बुढ़ापा पेंशन जल्दी शुरू हो सके। इसी तरह खेल क्षेत्र में भी आयु कम या अधिक दिखाने के लिए प्रमाणपत्रों में बदलाव किया गया। क्रीड़ा विभाग में पहुंचे ऐसे मामलों ने संदेह पैदा किया जिसके बाद नागरिक संसाधन सूचना विभाग ने तकनीकी स्तर पर जांच की।
अभी तक की जांच में भूना खंड के 10 मामले सीधे तौर पर पकड़ में आ चुके हैं। क्रीड विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों को रद्द कर दिया है। सभी में एक ही जिले का पता दर्ज मिला जिससे फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने कहा कि गलत दस्तावेजों के आधार पर तैयार किए गए प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन


क्यूआर कोड स्कैन करने पर प्रमाणपत्र मिले फर्जी
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के बाद जब नागरिक बुढ़ापा पेंशन के लागू होने की जानकारी लेने पहुंचे तो विभाग के कर्मचारियों ने जन्म प्रमाण पत्रों पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन किया तो उनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। विभाग की जांच में पाया गया कि ये प्रमाण पत्र मूल रूप से किसी अन्य व्यक्ति के हो सकते हैं लेकिन पीडीएफ फाइल को एडिट करके भूना के निवासियों के नाम और विवरण डाल दिए गए।
-
सीएससी से बनवाए थे फर्जी प्रमाण पत्र, सभी की बना दी एक ही जन्म तिथि
पकड़े गए फर्जीवाड़े में सभी 10 प्रमाण पत्रों में जन्म तिथि एक ही है और उनकी पंजीकरण संख्या भी आरोही क्रम में है। नागरिकों ने कबूला है की वे अपने पूरे जीवन में कभी उन्नाव या उत्तर प्रदेश नहीं गए और न ही वहां से उनका कोई पारिवारिक नाता है। उन्होंने स्थानीय बिचौलियों के माध्यम से सीएससी से फर्जी दस्तावेज बनवाए थे।
-

:: जिले के नागरिकों से अपील है कि वे ऐसे कोई भी फर्जी प्रमाण पत्र न बनवाए। ऐसा करने पर उन पर कानूनी कार्रवाई और जेल का सामना करना पड़ सकता है। जिले में जो मामले सामने आए हैं उनकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- संदीप काजला, जिला कार्यक्रम अधिकारी, क्रीड विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें