फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फर्जी दस्तावेजों के सहारे जमीन का करवाया अपने नाम, चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 26 May 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के गांव हमजापुर में एनआरआई अवतार सिंह की शिकायत व पुलिस कप्तान के आदेशों पर वर्षों पुराने एक मामले में उसके गांव निवासी भाई एनआरआई दर्शन सिंह, मुख्तयार सिंह, दर्शन सिंह व गांव लांबा निवासी बलदेव सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले के एक अन्य आरोपी सुखदेव सिंह निवासी लांबा की मौत हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अवतार सिंह ने बताया कि वह 10 अक्तूबर 1972 को भारत से कनाडा के लिए रवाना हो गया। इसके बाद पहली बार 18 फरवरी 1976 को भारत वापस आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान 3 अप्रैल 1988 को एनआरआई दर्शन सिंह, मुख्तयार सिंह, दर्शन सिंह व गांव लांबा निवासी बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह आदि ने उसकी गैर हाजिरी में फर्जी आदमियों को खड़ा करके फर्जी दस्तावेज बनाकर गांव लांबा में 83 कनाल 4 मरले जमीन का तबादला मुख्तयार सिंह व दर्शन सिंह के साथ करवा लिया।
अवतार सिंह ने शिकायत में बताया कि इस मामले को लेकर 20 सितंबर 2000 को एफआईआर दर्ज हुई थी। मगर उसके बाद से मामले को लगातार लंबा खींचा गया। अब पुलिस कप्तान आस्था मोदी को शिकायत देने के बाद डीएसपी द्वारा जांच करवाई गई। फिर एनआरआई दर्शन सिंह, मुख्तयार सिंह, दर्शन सिंह व गांव लांबा निवासी बलदेव सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें