फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से लगातार चौथे दिन मौत, अलीकां के बुजुर्ग ने गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण ने इस साल रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार चौथे दिन बुजुर्ग की जान ले ली। कोरोना संक्रमित अग्रोहा मेडिकल में दाखिल गांव अलीकां निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अप्रैल माह में चार दिन में ये चौथी मौत है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 127 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

राहत की बात ये है कि जिले में कोरोना संक्रमित 40 मरीज रविवार को ठीक भी हुए है। 213 मरीज सक्रिय रह गए है। कुल मरीजों का आंकड़ा 5220 तक पहुंच चुका है और इसमें से 4880 मरीज ठीक हो चुके है।
तीन नए केस मिले, 614 की रिपोर्ट का इंतजार
जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीज मिले है। फतेहाबाद, रतिया और भूना में एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है। लैब से 614 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार को मात्र 85 सैंपल ही लिए गए है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, ऐसे में लोगों को अब पहले से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से अपील है कि वह कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं। - डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें