फतेहाबाद में कोरोना टीकाकरण करवाते पात्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में एक बार फिर से बढ़ रहा है। वीरवार को चार महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। लेकिन कोरोना टीकाकरण की रफ्तार जिले में कम हो गई है। पहली डोज लगवा चुके करीब दो लाख लोग ऐसे हैं जो दूसरी डोज नहीं लगवा रहे हैं। वहीं पहली और दूसरी डोज लगवा चुके पात्र बूस्टर डोज लगवाने में कतरा रहे हैं। जिले में किशोरों का टीकाकरण भी कम ही हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार को जिले में चार महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद और टोहाना के नागरिक अस्पताल में जांच के दौरान दो-दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली। जिले में वीरवार को कोरोना के 277 सैंपल लिए गए। इसमें 273 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में फिलहाल 16 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना टीकाकरण की रफ्तार जिले में कम है। वीरवार को जिले में 249 लोगों ने ही टीकाकरण करवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 55 लोगों ने कोरोना की पहली, 113 ने दूसरी और 81 ने बूस्टर डोज लगवाई है।
टीकाकरण जरूर करवाएं, तभी जड़ से खत्म होगा संक्रमण
कोट
कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अभियान लगातार चला रहा है। केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है और लेकिन अब देखने में आया है कि लोग दूसरी डोज नहीं लगवा रहे है और पात्र लोगों ने बूस्टर डोज भी नहीं लगवाई है। विभाग सर्वे करवा रहा है, जिन्होंने अभी तक डोज नहीं लगवाई है उन्हें जागरूक किया जाएगा।
-प्रदीप कुमार, उपायुक्त