फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव चंदोकलां में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं का शिकार करते चार लोग पकड़े

Mon, 10 Feb 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग की टीम के साथ कछुआ का शिकार करने पर काबू किए गए चारों आरोपी युवकस्त्रोत पुल
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र के गांव चंदोकलां में वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम ने गांव के तालाब से दुर्लभ प्रजाति के कछुओं का शिकार करते चार लोगों को काबू किया है। टीम ने चारों आरोपियों के कब्जे से चार कछुओं को बरामद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।आरोपियों की पहचान रतिया के वार्ड 10 निवासी हैप्पी व सादिक और अहरवां निवासी बिंदर व हरिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव चंदोकलां के ग्रामीणों ने तालाब में सफाई अभियान चलाया हुआ था। इसके तहत तालाब में पानी के लेवल को कम किया जा रहा था। जैसे ही पानी का लेवल तालाब में कम हुआ तो ग्रामीण उसमें सफाई करने लगे। तभी तालाब में ग्रामीणों को चार कछुए दिखाई दिए। इनको देखने के लिए तालाब के पास ग्रामीण एकजुट हो गए। इस दौरान गांव से निकल रहे चार युवक भी तालाब के पास पहुंचे तो उन्होंने चुपके से तालाब में चारों कछुओं का शिकार कर लिया और उन्हें अपनी जुगाड़ बाइक पर उठाकर ले जाने लगे तो गांव के ग्रामीण ने वन्य प्रेमी को इसकी सूचना दी।

इस पर वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर रामकेश चोपड़ा, सुरेश कुमार की टीम गांव में तालाब के पास पहुंची और गांव के तालाब से कछुओं का शिकार करते चार लोगों को जुगाड़ बाइक सहित काबू कर लिया। चारों आरोपियों के कब्जे से चार कछुओं को बरामद किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रामकेश चोपड़ा ने बताया कि वन्य प्राणियों का शिकार करना और उन्हें बेचना अपराध है। गांव चंदोकलां में जो कछुए पाए गए हैं वे इंडियन फ्लैप शेल प्रजाति के हैं, जो काफी दुर्लभ होते हैं। वहीं आजकल विलुप्त प्रजापति के तहत जाने जाते हैं। इसके कारण वह काफी कम देखने को मिलते हैं।



सूचना के आधार पर विभाग की टीम गांव में मौके पर पहुंची और चारों युवकों को काबू कर उनके कब्जे से चारों कछुए को भी बरामद कर किया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर मंगलवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रामकेश चोपड़ा, इंस्पेक्टर, वन्य जीव प्राणी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें