महिला न्यायधीश समेत 140 कोरोना संक्रमित, कोर्ट परिसर और एसबीआई रोड रेड जोन में किए शामिल
संक्रमण दर 31.46 फीसदी पर पहुंची, गांवों के मुकाबले शहर में सबसे ज्यादा केस
जिले में 102 कोरोना संक्रमित हुए रिकवर, 641 हुए एक्टिव केस
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 140 नए केस मिले है। संक्रमण दर 31.46 फीसदी रही है। कोर्ट परिसर के 23 कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद अब महिला न्यायाधीश की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। राहत की बात यह है कि जिले में 102 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए है। अब जिले में एक्टिव केस 641 है और सभी होम आइसोलेट है। अस्पताल में फिलहाल कोई भी कोरोना संक्रमित दाखिल नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहरी क्षेत्र में 41, टोहाना शहर में 12, रतिया में 27, भट्टू में 18, बड़ोपल में 13, भूना में 25 और जाखल में 4 कोरोना संक्रमित मिले है।
--
बैंकों में लिए गए कोरोना सैंपल :
शहर फतेहाबाद के यस बैंक, एसबीआई बैंक की दो ब्रांचों के कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद के केनरा और पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच कर्मचारियों के सैंपल लिए है।
---
कोर्ट परिसर और एसबीआई रोड रेड जोन में शामिल
लघु सचिवालय के एडीसी कार्यालय और कोर्ट परिसर के करीब 23 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इसके अलावा एसबीआई रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक के कर्मचारी संक्रमित मिल चुके है। इसके चलते कोर्ट परिसर और एसबीआई रोड रेड जोन में शामिल हो गया है। अहत बात यह भी है कि जिले में ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोरोना केस मिल रहे है।
---
तीसरी लहर में जिले में ये है कोरोना संक्रमण की स्थिति :
दिन संक्रमण दर नए केस मिले रिकवर हुए
4 जनवरी 1.49 9 0
5 जनवरी 1.13 8 0
6 जनवरी 1.39 9 2
7 जनवरी 3.17 21 2
8 जनवरी 5.71 24 0
9 जनवरी 0.66 3 0
10 जनवरी 2.91 21 9
11 जनवरी 4.22 32 7
12 जनवरी 2.66 19 16
13 जनवरी 6.21 44 33
14 जनवरी 14.26 92 19
15 जनवरी 7.74 53 24
16 जनवरी 22.49 65 3
17 जनवरी 10.56 92 69
18 जनवरी 6.43 57 3
19 जनवरी 4.68 40 47
20 जनवरी 17.31 156 105
21 जनवरी 23.87 148 69
22 जनवरी 30.69 155 80
23 जनवरी 44.65 71 28
24 जनवरी 31.46 140 102
---
जिले में कोरोना के सोमवार को 140 नए केस मिले है और 103 रिकवर हुए है। लोगो से अपील है कि संक्रमण को लेकर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं। संक्रमण को फैलने से तभी रोका जा सकता है।
- मेजर डॉ.शरद तुली, उप सिविल सर्जन