फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी कक्षों का निरीक्षण करते हुए सीएमओ
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में 6 माह बाद भी प्रथम तल पर मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अस्पताल की चार ओपीडी प्रभावित हो रही है। काम पूरा न होने के चलते मरीजों को आ रही परेशानी को लेकर सोमवार को सिविल सर्जन डॉ.बुधराम, सहायक एसएमओ डॉ.गुंजन बंसल और डॉ.राजेंद्र बिश्नोई ने निरीक्षण किया।
सिविल सर्जन को निरीक्षण के दौरान नेत्र रोग, चर्म रोग, टीबी रोग व एनसीडी क्लीनिक में कमियां मिली। सीएमओ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाते हुए कहा कि छोटे-छोटे काम ओपीडी कक्ष में रुके हुए हैं, इस वजह से ओपीडी कक्ष शिफ्ट नहीं हो पा रहे हैं। जो भी काम रुके हैं पहले उसे पूरा किया जाए। 6 माह से नेत्र रोग विभाग आयुष विभाग, चर्म रोग की ओपीडी, नशा मुक्ति केंद्र, टीबी रोग व मनोचिकित्सक की ओपीडी ब्लड बैंक में चल रही है।