फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जांडलीकला में विवादित जमीन पर संत रविदास धर्मशाला का शिलान्यास

Tue, 29 Apr 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
संत रविदास धर्मशाला के लिए भूमि का शिलान्यास करते लोग।
विज्ञापन
भूना। गांव जांडलीकला में सोमवार को विवादित पंचायती जमीन पर संत रविदास धर्मशाला का सरपंच प्रतिनिधि शमशेर भैरो ने शिलान्यास किया। धर्मशाला बनाए जाने पर एससी वर्ग ने सरपंच शीला भैरो और पंचायत सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले सप्ताह इसी जमीन पर संत रविदास महाराज का मंदिर बनाने के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने साफ-सफाई कर फोटो और बैनर लगाया था। सुरेंद्र नामक व्यक्ति ने पंचायती जमीन पर अपना कब्जा बताते हुए 21 अप्रैल की रात बैनर उखाड़कर फेंक दिया था। इस पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने संत रविदास की फोटो खंडित करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए 25 अप्रैल को पुलिस थाने में शिकायत दी थी।
शिकायत पर थाना अध्यक्ष सुरेंद्रा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सरपंच प्रतिनिधि शमशेर सिंह भैरो, युवा क्लब प्रधान सुनील जागलान, पंचायत सदस्य सुरेश कुमार, उमेश कुमार, सोनू गुणपाल ने विवादित भूमि पर सोमवार को धर्मशाला का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के इस कदम पर शीशपाल गुणपाल, देसराज, राजमल, रोहताश कुमार, रमेश कुमार गुणपाल, हरजीराम, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह ने सरपंच शीला भैरो और उनकी टीम के सभी पंचायत सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें