फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आरोपियों को बचाने के लिए 10 हजार मांगे, पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Mon, 17 Mar 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। बैजलपुर गांव के पूर्व सरपंच शमशेर सिंह रंगा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने सोमवार की देर शाम को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस डीएसपी जुगल किशोर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


बता दें कि बैजलपुर में 17 फरवरी को निर्माणाधीन चहादीवारी पर पानी छिड़कने के विवाद में रितु देवी पर पड़ोसन ने छत से ईंट फेंककर हमला कर दिया था। ईंट उनकी आंख पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस मामले में बैजलपुर के पूर्व सरपंच शमशेर सिंह रंगा ने मध्यस्थता कर एससी/एसटी एक्ट नहीं लगने दिया था। हालांकि, पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।



एफआईआर में ईश्वर सिंह, उसकी पत्नी सुमन, बेटा अजय कुमार उर्फ भारथू, राहुल और दर्शना देवी के नाम शामिल थे। आरोप है कि पूर्व सरपंच शमशेर सिंह रंगा ने राहुल और अजय को केस से बाहर निकालने के लिए एसएचओ और जांच अधिकारी को नजराना देने के नाम पर ईश्वर सिंह से 10 हजार की मांग की थी। ईश्वर सिंह ने इसकी शिकायत हिसार विजिलेंस को कर दी। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की। टीम ने रिकॉर्डिंग के आधार पर पूर्व सरपंच को दस हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




भूना पुलिस इस केस में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो आरोपी नही पकड़े गए थे। इन्हें बचाने के लिए ही यह साजिश रची गई थी। शिकायतकर्ता रितु देवी का आरोप है कि वह अनुसूचित जाति से हैं, जबकि उन पर हमला करने वाली महिला सामान्य जाति की है। दबाव में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट नहीं लगाया और आरोपियों को बचाने की कोशिश की।



ये था मामला



रितु देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है। 17 फरवरी को स्कूल से लौटने के बाद वह घर में निर्माणाधीन चहारदीवारी पर पानी छिड़क रही थी। छींटे पड़ोस में रहने वाली दर्शना देवी के घर चले गए। इस पर दर्शना ने छात्रा को गालियां दीं। छात्रा ने मां को फोन कर बुलाया। रितु के पहुंचते ही पड़ोस के लोग झगड़े पर उतर आए। एक महिला ने छत से ईंट उठाकर रितु पर फेंकी, जो उनकी दाहिनी आंख पर लगी। इस दौरान सुमन और ईश्वर ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सुमन देवी, ईश्वर सिंह, राहुल, अजय और दर्शना के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया था।



पुलिस के नाम पर पैसा मांगने वालों पर होनी चाहिए कार्रवाई: एसएचओ



थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि बैजलपुर के पूर्व सरपंच को विजिलेंस ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। अगर पुलिस के नाम पर आरोपियों को बचाने के लिए पैसे मांगे गए हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें