भट्टू में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दुड़ारामस्त्रोत सोशल मीडिया
फतेहाबाद। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि 40 साल की राजनीति में फतेहाबाद हलके के हर गांव को उन्होंने एक नजर से देखा है और हर संभव विकास करवाया है लेकिन भट्टूकलां की जनता ने 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर के नाम पर उन्हें वोट न देकर क्षेत्र का विकास रोक दिया है।
उन्होंने दावा किया कि वे फतेहाबाद हलके में विकास की ईंट केवल वे ही लगाएंगे। दुड़ाराम रविवार को भट्टूकलां में एक मंदिर कार्यक्रम में लाेगों को संबोधित कर रहे थे। पूर्व विधायक ने कहा कि वे 22 साल की उम्र से उतार-चढ़ाव देखते आ रहे हैं। जनता हर गांव का रिकॉर्ड उठाकर देख लें विधायक के तौर पर कितने विकास कार्य करवाएं है।
गांवों में खेतों के रास्ते, नाले, जलघर, बरसाती पानी निकासी की लाइन बिछवाने, मनरेगा स्कीम आदि विकास कार्यों की कभी कमी नहीं आने दी। फतेहाबाद हलके में अकेले भट्टूकलां गांव में ही सीवरेज लाइन डाली गई है। गांव में जलघर बनवाया गया ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। दुड़ाराम ने कहा कि वोट देना जनता का अधिकार है लेकिन सही गलत की पहचान भी करनी चाहिए। मैंने हमेशा यहां के लोगों को अपना सुख-दुख का साथी माना है।