फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राइस शेलर मशीन में फंसने से फोरमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव बाड़ा स्थित राइस शेलर की मशीन में फंसने से फोरमैन मनोज यादव की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी दुर्गा यादव के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। शहर पुलिस ने शनिवार को मनोज यादव के शव का पोस्टमार्टम करवाया। मनोज यादव इस राइस शेलर में पिछले दो साल से काम कर रहा था।
विज्ञापन

बताया गया है कि वह शेलर में झारना मशीन के ऊपर काम कर रहा था। फोरमैन ने अपने ऊपर चादर डाली हुई थी, तभी अचानक मशीन के ब्लॉयर ने हवा के दबाव से चादर को खींच लिया। इससे फोरमैन मनोज भी मशीन में फंस गया और गला दबने से उसकी मौत हो गई। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसकी पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें