फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दूसरे दिन भी महिलाओं को मुफ्त सफर के लिए जूझना पड़ा, हर पांच मिनट में चलाई स्थानीय मार्गों के लिए बस

Wed, 30 Aug 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पुराने बस अड्डे के सामने बस में चढ़ने के लिए जद्योजहद करती महिलाएं
विज्ञापन
फतेहाबाद। रक्षाबंधन पर दूसरे दिन भी महिलाओं को मुफ्त सफर के लिए जूझना पड़ा। भीड़ के कारण बुधवार को महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज व निजी बसों के लगातार चलने के बावजूद महिलाएं बसों का इंतजार करती रहीं। बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं को जद्दोजहद भी करनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की घोषणा के मुताबिक बुधवार को भी रोडवेज व निजी बसों में महिलाओं का 15 साल के बच्चे सहित सफर निशुल्क रहा। शहर के पुराना बस स्टैंड पर अधिक भीड़ होने के चलते अव्यवस्था का माहौल बना रहा। यहां पर भारी संख्या में महिलाएं लोकल व बड़े रूटों पर जाने के लिए बसों का इंतजार करतीं दिखीं। हालांकि स्थानीय मार्गों पर महिलाओं के लिए लगातार बसें आ रही थीं, मगर लंबे रूटों के लिए उनको घंटों इंतजार करना पड़ा। लंबे रूटों की बसों में जगह न मिलने से महिलाओं को लटक कर या खड़े होकर सफर करना पड़ा।

सुबह आठ बजे ही बढ़ने लगी भीड़

सुबह करीब आठ बजे महिलाओं की भारी भीड़ बस स्टैंड पर देखी गई। लंबे रूटों की बसों में चढ़ने के लिए महिलाओं व अन्य यात्रियाें के बीच धक्का-मुक्की हुई। बस आते ही एक साथ बस में चढ़ने की होड़ महिलाओं में लगी रही। कुछ दिव्यांग महिलाएं भी बस स्टैंड पर खड़ी थी। सुबह जब दिल्ली रूट की बस चली तो इसमें चढ़ने के लिए महिलाओं में मारामारी होती रही।
विज्ञापन


रोडवेज की 182 व 118 निजी बसों का हुआ संचालन
फतेहाबाद में परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज की 182 व 118 निजी बसों का संचालन किया गया। छोटे रूटों रतिया, टोहाना, ग्रामीण क्षेत्र, भट्टूकलां, हिसार व सिरसा के लिए लगातार बसें मिल रही थीं। बड़े रूटों की बसें भी अपने समय के अनुसार आधा या पौने घंटे बाद आ रही थी और इन बसों में काफी भीड़ रही। स्थानीय मार्गों की बसों में महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई।




आज भी बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन पर्व बुधवार को भी मनाया गया, भद्रा के कारण रात को ही बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। हालांकि दिन में भी महिलाओं ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। वीरवार को भी राखी बांधने के लिए मुहूर्त है। पंडित राजेश शर्मा के अनुसार 31 अगस्त को सुबह 7 बजे तक बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं।

-
फतेहाबाद में महिलाओं को रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए जाने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए रोडवेज बेड़े की सभी बसों को चलाया गया। निजी बसें भी हर रूट पर चली हैं। हर पांच मिनट में महिलाओं के लिए स्थानीय मार्गों पर बसों की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


शेर सिंह, जीएम, रोडवेज, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें