फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जांडवाला बागड़ में बोलेरो की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती की मौत

Wed, 30 Aug 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जांडवाला बागड़ में दुर्घटना के बाद पलटी बोलेरो ।
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू क्षेत्र के गांव जांडवाला बागड़ में घर के बाहर खड़े बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर मौत हो गई। बोलेरो के पलटने से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव निठाना से आए चालक और एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। रक्षाबंधन के मौके पर दंपती की मौत से घर में खुशियों के स्थान पर मातम पसर गया।
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड भट्टू कलां में तैनात चालक रहमतुला के पिता जांडवाला बागड़ निवासी सलामुद्दीन (60) और उनकी माता नियामती (58) बुधवार सुबह हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव सुलखनी जाने के लिए घर के गेट के पास खड़े थे।सलामुद्दीन अपने बहन से राखी बंधवाने के लिए जाने वाले थे। इसी दौरान चाहरवाला गांव की तरफ से तेज रफ्तार से बोलेरो लेकर आए चालक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बोलेरो पलट गई, जिसमें सवार गांव कुकड़ावाली निवासी चालक व एक महिला को भी चोटें आई हैं। सलामुद्दीन और नियामती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों घायलों को सीएचसी भट्टू में भर्ती कराया गया। बोलेरो सवार लोग राजस्थान के गांव निठाना में जागरण समारोह में भाग लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल सलामुद्दीन के पुत्र रहमतुला के बयान के आधार पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
देवेंद्र सिंह नैन, प्रभारी, भट्टू पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें