फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एडिशनल अनाज मंडी में खाद्य विभाग की छापेमारी, रिकॉर्ड कब्जे में लिया

Sat, 14 Nov 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के सह सचिव से जानकारी लेते डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र सैनी।
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की। टीम मार्केट कमेटी से कुछ रिकॉर्ड अपने साथ ले गई है। फाइनल रिपोर्ट तैयार होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र सैनी के नेतृत्व में टीम पहले ग्रामीण इलाके की एक राइस मिल में पहुंची। वहां जांच के बाद टीम एडिशनल अनाज मंडी पहुंची। इस दौरान जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कुशलपाल बुरा भी मौके पर पहुंचे।

विभाग की चार टीमों ने जांच को आगे बढ़ाया। इसमें निरीक्षक निर्दोष पुनिया, कश्मीर सिंह, अजमेर सिंह सहित अन्य निरीक्षक मौजूद रहे। टीम ने मंडी में रखे धान के बैग की गिनती शुरू की। इस दौरान वेयर हाउस एजेंसी के परचेजर नरेश कुमार को मौके पर बुलाकर गिनती करवाई गई। मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग और सह सचिव निशांत से भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान कुछ निरीक्षक बिना गिनती के ही लिखते मिले तो मीडिया को सामने देखकर दोबारा सही तरीके से गिनती की गई। सूत्रों के अनुसार विभाग की टीम ने आढ़तियों द्वारा खरीदी गई धान का रिकॉर्ड भी लेने की सूचना है, जिससे मिलान किया जाएगा।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कुशलपाल बुरा ने कहा कि विभाग की उच्च स्तरीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। मार्केटिंग बोर्ड का कुछ रिकॉर्ड टीम ने अपने पास लिया है। फाइनल रिपोर्ट अभी तैयार नहीं हुई है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें