फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने जिले में 365 डिपो पर कम भेजा तीन हजार क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
गांव बोदीवाली में ​स्थित राशन डिपो में राशन वितरण करते डिपो होल्डर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से जिले में इस बार 365 राशन डिपो संचालकों को करीब 3000 क्विंटल गेहूं कम भेजा गया है। इसके चलते जिले में राशन डिपो लाभार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं के साथ बाजरा बांटने के निर्देश दिए गए थे। मगर बीते दिनों सरकार ने यह आदेश वापस ले लिए। जिले में 7,26,824 सदस्यों को करीब 6665.73 क्विंटल बाजरा वितरण किया जाना था। मगर अब बाजरे की जगह राशन डिपो पर गेहूं नहीं भेजा गया है, न ही बाजरा वापस करने के कोई आदेश आए हैं।
विज्ञापन

हालांकि, जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जब से विभाग सर्दी में गेहूं के साथ बाजरे का वितरण कर रहा है, उस हिसाब से विभाग ने इस बार डिपो संचालकों को गेहूं का स्टॉक ज्यादा दिया है। अप्रैल माह में करीब 24 हजार 138 क्विंटल गेहूं व करीब 6 हजार 665 क्विंटल बाजरे का वितरण किया गया था। मगर मई माह में गेहूं का स्टॉक अप्रैल माह से करीब 3 हजार 500 क्विंटल ज्यादा भेजा गया है।
सर्दी में बंटना शुरू हुआ था बाजरा, अप्रैल में भी दिया गया
सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही डिपो पर लाभार्थियों को बाजरा दिया गया। लाभार्थियों को शुरूआत में साढ़े 3 किलो से 4 किलो तक प्रति सदस्य बाजरा दिया गया। अप्रैल माह में भी लाभार्थियों को गेहूं में कटौती कर डेढ़ किलो बाजरा दिया गया। विभाग की तरफ लाभार्थियों को दो लीटर तेल और चीनी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

स्टॉक रखने में आ रही दिक्कत
जिले के डिपो धारकों आशीष कुमार, महेंद्र सिंह, साहिल कुमार ने बताया कि उनको स्टॉक रखने में काफी दिक्कत आ रही है। मई का महीना समाप्त होने को है, लेकिन न तो उन्हें बाजरा बांटने के लिए कहा गया है और न ही उन्हें वापस मंगवाने के लिए अधिकारी कुछ बोल रहे हैं। अगले महीने का स्टॉक भी जल्द आ जाएगा, जिस कारण उन्हें अगला स्टॉक रखने में काफी दिक्कत हो सकती है।
जिले में डिपो और कार्ड धारकों की स्थिति
जिले में राशन डिपो : 365

कुल राशन कार्ड : 184480

कुल सदस्य : 726824

एएवाई कार्ड : 16645

कुल सदस्य : 58171

एबीपीएल कुल कार्ड : 167835

कुल सदस्य : 668653

कोट
विभाग के द्वारा बाजरे के मुकाबले गेहूं की मात्रा कम भेजी गई है, जिस कारण उनके पास भी काफी राशन डिपो संचालकों के फोन आ रहे हैं इस हालत में कुछ राशन डिपो लाभार्थियों को राशन काम पड़ेगा। प्रशासन बाजरे को वापसी उठाकर अपने गोदाम में रखें और उसकी जगह गेहूं का स्टॉक भेजे ताकि लाभार्थियों व राशन डिपो संचालकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष, ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें