फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलु कलह के चलते ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा

Fri, 05 Sep 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह कलह के चलते दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गईं, जिन्होंने अपने ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


दोनो महिलाओं को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  चिकित्सकों ने एक महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया। जबकि एक घायल महिला का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।
       अस्पताल में उपचारधीन गांव भावदीय निवासी बबली पत्नी कश्मीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह उसकी सास तथा ससुर ने घरेलू मामले को लेकर बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके बाद उसने इसकी सूचना अपने मायके में दी। मायके से आए उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने बबली को प्राथमिक उपचार देने के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया।

 वहीं दूसरे मामले में अस्पताल में उपचारधीन सीमा पत्नी देबू निवासी ढ़ाणी टालीवाली ने अपने ससुरालियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें