फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुबह 10 बजे तक छाई धुंध, अगले दो दिन मौसम रहेगा खुश्क

Sat, 21 Feb 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद से ढांड रोड पर सुबह के समय छाई धुंध के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में हुई हालिया बारिश के बाद शनिवार को सुबह से धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता कम हो गई और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे तक छाई धुंध के कारण सड़कें कम दिखाई दे रही थीं। वहीं, मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो दिन मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। जिले में बारिश से रबी की फसलों को पर्याप्त नमी मिलने की वजह से लाभ की उम्मीद जताई जा रही है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि इस बार फसलें अभी तक अच्छी रही हैं और तापमान सामान्य रहने पर पैदावार में वृद्धि होने के पर्याप्त संकेत हैं। बारिश के बाद फसलों की वृद्धि दर में भी सुधार देखा गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय-समय पर फसलों की देखभाल करें, ताकि मौसम के बदलाव का फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।



यातायात सेवा हुई प्रभावित

जिले में शनिवार को सुबह छाई धुंध के कारण लंबे रूट की बसे व ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे तक देरी पहुंची। भठिंडा-रेवाड़ी पैसेंजर गाड़ी भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 7 बजकर 30 के बजाय 8 बजे के बाद पहुंची। वहीं भादरा व नोहर के रूट की बसें एक घंटा की देरी तक पहुंची। इससे यात्रियों व विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-

:: राज्य में मौसम 23 फरवरी तक खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात्रि तापमान में गिरावट, परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन


- डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें