फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुबह छाया कोहरा, दिन में निकली धूप, बादलवाही रही जारी

Fri, 16 Jan 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मेहूवाला ठंड से टेड़ी हुई सरसों की टहनिया। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार सुबह घने कोहरे के साथ शुरू हुई। हवा चलने से कोहरा जल्दी छंट गया और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दिन में बादलवाही बनी रही। शाम होते ही ठंड फिर से बढ़ गई। जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव से किसान खुश हैं और वे बूंदाबांदी की संभावना का अनुमान लगा रहे हैं। रमनदीप, नरेंद्र, मीनू और विक्रम ने बताया कि ठंड के कारण गेहूं और सरसों की फसल में वृद्धि दर बेहतर हुई है। यदि बारिश होती है तो इससे सिंचाई का खर्च भी कम होगा। मौसम में यह बदलाव किसानों के लिए फसलों की पैदावार बढ़ाने और उत्पादन में सुधार का संकेत देता है, जिससे उन्हें लाभ होने की उम्मीद है।

:: मौसम में बदलाव बने रहने के आसार हैं। 17 व 18 जनवरी को आंशिक बादलवाही व एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। 19 जनवरी के बाद राज्य के ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें