फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धुंध बनी आफत, 4 घंटे तक की देरी से चलीं ट्रेनें

Wed, 31 Dec 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल के रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय छाई धुंध। संवाद
विज्ञापन
जाखल। उत्तर भारत में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है जिसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ रहा है। कोहरे के कारण रेल पटरियों पर धुंध की चादर दिखाई दे रही है जिससे ट्रेनों की गति पर पूरी तरह ब्रेक लग गया है। नतीजतन कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इस कारण यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर लंबा इंतजार करना पड़ा और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जाखल रेलवे स्टेशन पर स्थिति और भी गंभीर नजर आई। एक ओर कड़ाके की सर्दी और दूसरी ओर ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। ठंड और कोहरे के चलते प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों को काफी समय तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखी जा रही है।





ये छह ट्रेनें चल रहीं देरी से

बुधवार को जाखल जंक्शन से होकर नई दिल्ली, बठिंडा सहित अन्य गंतव्यों की ओर जाने वाली कई ट्रेनें देरी से गुजरीं। गाड़ी संख्या 20423 पातालकोट एक्सप्रेस अपने तय समय से साढ़े तीन घंटे देरी से चली। इसी तरह गाड़ी संख्या 20409 बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई इसके अलावा 22479 सरबत दा भला एक्सप्रेस और 15733 फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक देरी से चलीं। वहीं गाड़ी संख्या 19272 भावनगर टर्मिनस और 64563 अंब इंदौरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे देरी से चलती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें