फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एचएमपीवी वायरस को लेकर नागरिक अस्पताल में शुरू हुआ फ्लू क्लीनिक, खांसी-जुकाम के मरीज की होगी स्क्रीनिंग

Sat, 11 Jan 2025 01:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल शुरू किए गए फ्लू क्लीनिक में जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मीसंवाद - फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में एचएमपीवी वायरस को लेकर फ्लू क्लीनिक शुक्रवार को शुरू हो गया है। अस्पताल में खांसी-जुकाम के मरीज की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा अगर सांस लेने में दिक्कत और बुखार जैसे मरीज में लक्षण दिखने पर विशेषज्ञ की ओपीडी में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां पर विशेषज्ञ पीड़ित की जांच करेंगे और सैंपल लेंगे। अस्पताल के दूसरी मंजिल पर 8 बेड के वार्ड को भी रिजर्व किया गया है और फ्लू वार्ड बनाया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्वाइन फ्लू को लेकर भी अलर्ट किया गया है और फ्लू क्लीनिक में जांच शुरू की गई है। क्लीनिक में अस्पताल प्रशासन की तरफ से स्टाफ नर्स तैनात की गई है। इसको लेकर सुबह स्टाफ नर्स को सीनियर नर्स द्वारा प्रशिक्षण भी दिया गया।
- फ्लू के ये हैं लक्षण
- सर्दी, खांसी, जुकाम
- बुखार और गले में खराश
- सांस लेने में दिक्कत
- कुछ मामलों में निमोनिया और ब्रोंकाइटिस होने का खतरा
- शरीर पर रैशेज

- बचाव के लिए ये करें
- बच्चों एवं बुजुर्ग व किसी अन्य गंभीर रोग से ग्रसित लोगों द्वारा विशेष सावधानी बरती जाएं
- छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल का इस्तेमाल करें।
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें और पौष्टिक आहार लें।
- सर्दी-जुकाम और बुखार के लक्षण होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
- लक्षण होने पर स्वस्थ लोगों से दूरी बनाकर रखें।
-
ये न करें
- इस्तेमाल किए गए टिश्यू पेपर व रूमाल का पुन: उपयोग न करें।
- हाथ मिलाने से परहेज करें।
- लक्षण ग्रसित लोगों से संपर्क से बचें।
- बिना चिकित्सक सलाह के दवा का इस्तेमाल न करें।
- बार-बार आंख, नाक व मुंह को छूने से बचें।
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।
-
जिले में स्वाइन फ्लू के ये केस आ चुके सामने
वर्ष केस मिले
2015-16 8
2016-17 0
2017-18 27
2018-19 59
2019-20 2
2020-21 2
2021-22 0
2022-23 3
2023-24 1
-
अस्पताल में कर्मचारियों को मास्क लगाने के दिए निर्देश
नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शुक्रवार को अस्पताल में लगाए गए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के कैंप में भी कर्मचारियों को मास्क लगाकर ही चेकअप करने के निर्देश दिए गए। कैंप में 110 गर्भवती का रजिस्ट्रेशन हुआ।
विज्ञापन

-
अस्पताल में फ्लू क्लीनिक शुरू कर दिया है। यहां ओपीडी में आने वाले मरीज की स्क्रीनिंग की जाएगी। गंभीर मरीज को विशेषज्ञ के पास भेजा जाएगा। अगर किसी में लक्षण दिखते है या गंभीर है तो सैंपल लिया जाएगा।
- डॉ. बुधराम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, फतेहाबाद।
-
घबराने की नहीं है जरूरत : डॉ. मित्तल
वायरस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो गाइडलाइन एहतियात बरतने को लेकर जारी की गई है उनका पालन करें। विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट है और स्वास्थ्य केंद्रों में स्क्रीनिंग को लेकर फ्लू क्लीनिक बनाए जा रहे हैं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें