फतेहाबाद में कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाते पात्र।
- फोटो : Fatehabad
जिले में मंगलवार को दूसरे दिन भी कोरोना का नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा न ही कोई संक्रमित स्वस्थ हुआ है। फिलहाल कोरोना संक्रमित चार मरीज सक्रिय हैं। जिले में 1077 सैंपल लिए गए। अभी आरटीपीसीआर के 562 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। वहीं जिले में मंगलवार को पांच हजार लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई। इसमें 3522 लोगों ने कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। 1385 लोगों ने ही वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है।
जिले में दूसरी डोज लगवाने वालों का आंकड़ा कम है। जिले में अब तक 4 लाख 90 हजार लोग वैक्सीन लगवा चुके है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 3 लाख 82 हजार लोग पहली तथा 1 लाख 8 हजार लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के 2 लाख 17 हजार लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। दूसरी डोज लगवाने वालों का आंकड़ा हालांकि अभी कम है।
जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 466
45 से 59 साल 1167
18 से 44 साल 3368
-------
4 लाख 90 हजार लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन :
--------