फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नहरी खाल तोड़ने पर दो महिलाओं सहित पांच नामजद

Mon, 19 May 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव जांडवाला बागड़ में किसान की शिकायत पर नहरी खाल तोड़ने पर भट्टूकलां पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जांडवाला बागड़ निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें आरोप लगाया गया कि उनके खेत में सिंचाई के लिए पक्का मंजूरी का खाल बना था। इसकी लंबाई करीब एक किला थी। इसे गांव के ही संजय, सुमन, राजबाला, सूर्यप्रकाश, प्रदीप आदि ने तोड़ दिया। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। उनके रकबे की सिंचाई के लिए पानी भी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत के साथ जेई के एस्टीमेट की प्रति और एसडीओ के पत्र की प्रतिलिपि भी संलग्न की। इस आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें