फतेहाबाद। शहर की सब्जीमंडी में पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों को जुआ राशि के साथ पकड़ा है। यहां पर सब्जी से भरे बैग की आड़ में जुआ चल रहा था। पुलिस ने पकड़े गए पांच लोगों से 49 हजार 790 रुपये जुआ राशि बरामद की है।
मामले में पुलिस ने पकड़े गए भीमां बस्ती निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ नन्नू, डीएसपी रोड निवासी रोहित कुमार उर्फ रवि, भोडिय़ा खेड़ा निवासी सोमनाथ, भोड़िया खेड़ा निवासी विनोद कुमार, बरसीन निवासी जगबहादुर के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले के मुताबिक हुडा चौकी के कपिल देव ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि नई सब्जीमंडी में बने शेड के नीचे प्याज व सब्जी के बैग की आड़ में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। टीम ने जब सूचना के आधार छापा मारा तो मौके पर पांच लोग जुआ खेलते हुए मिले। टीम ने पांचों लोगों को काबू कर लिया और इनसे 49 हजार 790 रुपये जुआ राशि बरामद हुई।