फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दुकान में जुआ खेलते पांच लोग गिरफ्तार, 50,100 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। औद्योगिक क्षेत्र योग नगर में किराना दुकान की आड़ में चल रहे जुए का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुरुनानकपुरा पुलिस चौकी की टीम ने छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 50,100 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 18 अक्तूबर को चौकी प्रभारी पीएसआई रजत के नेतृत्व में पुलिस टीम रतिया बाईपास क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि योग नगर स्थित शिव कन्फेक्शनरी एवं वैरायटी स्टोर में जुआ खेला जा रहा है।
इस पर पुलिस ने दुकान पर दबिश दी। उस समय दुकान का शटर आधा खुला था और पांच लोग वहां रुपये दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दुकान के अंदर से 30,700 रुपये और आरोपियों के बैठने के स्थानों से 19,400 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से मोहित, तनुज, विनोद, राजकुमार और संदीप को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 की धारा 3 और 4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें