फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद से पांच व रतिया से तीन और प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

Wed, 11 Sep 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
एआरओ एवं तहसीलदार विजय कुमार को नामांकन पत्र देते हुए आजाद उम्मीदवार तेजपाल।
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया। विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन मंगलवार को जिले में आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जयवीर यादव के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

गांव ढाणी गोपाल निवासी विक्रमजीत ने मिशन एकता पार्टी, हंस कॉलोनी निवासी बंटी बारेठ ने पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), भूना निवासी ताहिर हुसैन, गांव बड़ोपल निवासी सुधीर तथा गांव भट्टू कलां निवासी संजय कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके अलावा, रतिया विधानसभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कराया, जिसमें दो आजाद व आरपीआई का उम्मीदवार शामिल है। सोमवार को भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल ने भी नामांकन दाखिल करवाया था। अब तक रतिया विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल हो गया है। एआरओ एवं तहसीलदार विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए रतिया के वार्ड नंबर 12 निवासी राजकुमार व वार्ड नंबर 16 निवासी एनआरआई तेजपाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करवाया है। वहीं, आरपीआई पार्टी से बलविंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल करवाया। हालांकि, मंगलवार को टोहाना विधानसभा क्षेत्र से कोई नामांकन जमा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें