फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोड निर्माण का टेंडर अलाॅट के पांच माह बीते, फिर भी शुरू नहीं हुआ काम

विज्ञापन
 शहर के गौशाला रोड का दृश्य। 
विज्ञापन
जाखल। शहर के सबसे पुराने मार्ग गोशाला रोड की हालत इन दिनों पूरी तरह से खस्ताहाल है। इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए बीते वर्ष नगर पालिका की ओर से नवंबर माह में टेंडर अलॉट किया गया था। इस रोड का निमार्ण 31 मार्च तक किया जाना चाहिए था। उस दौरान धान का सीजन शुरू होने के कारण इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। इसके कुछ समय बाद नगर पालिका ने सड़क को जेसीबी के माध्यम से उखाड़कर इस पर मिट्टी डाल दी थी।
विज्ञापन


इससे राहगीरों में सड़क बनने की आस जगी थी, जिसके बाद फिर से इस सड़क के निर्माण कार्य को रोक दिया गया। अब स्थिति यह है कि सड़क पर इन दिनों मिट्टी डली होने के कारण धूल उड़ रही है। इससे राहगीरों को आने जाने में सबसे बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब प्रशासन की ओर से तर्क दिया जा रहा है कि गेहूं का सीजन होने के चलते इस सड़क के निर्माण कार्य में देरी होगी। नगर पालिका की लापरवाही के चलते सड़क का निर्माण सिरे नहीं चढ़ पाया।

1.40 करोड़ से होना है सड़क का निर्माण

यह मार्ग गोशाला के साथ-साथ शहर के राइस मिल उद्योग को जोड़ता है। 980 मीटर लंबे इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से एक करोड़ 40 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। शर्तों के मुताबिक नवनिर्माण इस रोड़ की चौड़ाई सवा आठ मीटर होगी। वहीं पहले की अपेक्षा इस रोड को करीब डेढ़ फीट ऊंचा उठाया जाएगा। इस सड़क को लेकर आमजन के साथ साथ राइस मिल में जाने वाले वाहनों को भी इसकी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


गोशाला व स्वर्ग आश्रम को जोड़ने वाला है ये मार्ग

इस मार्ग पर शहर की एकमात्र गोशाला होने के साथ साथ स्वर्ग आश्रम व शहर के राइस मिल इसी मार्ग पर स्थित है। ऐसे में इस मार्ग पर अधिक आवाजाही रहती है। रोड पर कई चावल मिल होने के कारण धान व चावल से भरे भारी वाहन यहां से गुजरते हैं। इस वजह से यह रोड इन दिनों टूटने के कारण खस्ताहाल स्थिति में है। रोड की हालत इतनी बदतर हो चुकी थी कि जगह-जगह गड्ढे होने के चलते वाहन गड्ढों में फंस जाते थे। इससे यहां सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बन रही है। करीब 10 वर्ष पूर्व इस रोड का निर्माण किया गया था।

नगर पालिका प्रशासन की ओर से सीधे तौर पर लापरवाही बरती जा रही है। इस कार्य को करीब पांच महीने पहले शुरू किया जाना था, परंतु अभी तक इस कार्य को शुरू नहीं किया गया है। इस मार्ग को बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से अनदेखी कर रहा है। सरकार से मांग है। इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।

- कुशल कांत जैन, उप प्रधान, गोशाला कमेटी, जाखल
इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने को लेकर मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की जांच करवाकर काम शुरू करवाया जाएगा। जनता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

- संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त, फतेहाबाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें