फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की छत से सिर टकराया, पांच माह के बच्चे की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बड़ोपल में शादी समारोह से लौट रहे परिवार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक को नींद की झपकी आने से गाड़ी असंतुलित होकर पहले ट्रक से टकराई और फिर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गाड़ी में सवार पांच माह के बच्चे फरीदाबाद निवासी रिदक का सिर छत से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में गाड़ी सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान फरीदाबाद निवासी अमित कौशिक, नेहा, रामकुमार तथा बिमला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक फरीदाबाद निवासी अमित कौशिक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हनुमानगढ़ में उनकी रिश्तेदारी में शादी थी। फीगो कार में पत्नी नेहा, पिता रामकुमार, मां बिमला व पांच माह के बेटे रिदक को साथ लेकर हनुमानगढ़ गए थे। बुधवार सुबह सभी कार से लौट रहे थे। कार अमित चला रहा था। लौटते समय गांव बड़ोपल में अमित को नींद की झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसके चलते गाड़ी ट्रक से टकराते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गाड़ी सवार सभी लोग घायल हो गए। पांच माह के रिदक का सिर गाड़ी की छत से टकरा गया। सिर में चोट लगने के कारण हालत ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मामले में सड़क हादसे में बच्चे की मौत हो गई थी। मामले में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें