फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हादसों में पांच की मौत

Sun, 29 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक में मौजूद दो भैंस भी मर गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तीन अन्य सड़क हादसों में भी तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने चारों मामलों में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हादसा-1
काम की तलाश में निकले थे दो दोस्त, ट्रक की टक्कर से मौत
भोड़ियाखेड़ा निवासी 25 वर्षीय राजकुमार पुत्र लीलाराम तथा 25 वर्षीय राजेश पुत्र धूपाराम शुक्रवार रात को धांगड़ गांव से वापस अपने घर जा रहे थे।

इसी दौरान पावर हाउस के पास सामने से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक दोनों युवकों के ऊपर से गुजरते हुए पेड़ से टकरा गया।

मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में दो भैंसें भी थी, उनकी भी हादसे में मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतक दोनों ही दोस्त थे और मजदूरी का काम करते थे। शनिवार शाम को गांव धांगड में काम की तलाश के लिए गए हुए थे। देर रात को पावर हाउस के पास हादसा हो गया।

दोनों ही अविवाहित थे। मौत की सूचना के बाद गांव भोड़िया खेड़ा में मातम पसर गया।

हादसा-2
सड़क पार कर रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
गांव बीघड़ बस स्टैंड पर मोटरसाइकिल से उतरकर सड़क पार कर रही महिला को ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को दी शिकायत में धारनियां निवासी मुक्खाराम ने बताया कि उसकी भाभी कांता देवी सड़क पार कर रही थी तो अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में सदर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हादसा-3
बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा की मौत, साला गंभीर
ढ़ाणी गोपाल के पास बोलेरो गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें जीजा की मौत हो गई तथा साला गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव बड़ोपल निवासी बलवंत सिंह पुत्र मंगतूराम तथा भूना निवासी संदीप किसी काम से मोटरसाइकिल पर ढ़ाणी गोपाल की ओर जा रहे थे।

गांव के पास ही बोलेरो गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें भूना के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डाक्टरों ने बलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। संदीप का उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के ससुर ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हादसा-4
आमने सामने से भिड़ीं बाइक-कार, बाइक सवार की मौत
शनिवार दोपहर को कुलां के पास मोटरसाइकिल व कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

अकावाली निवासी इंद्रजीत शनिवार दोपहर मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। कुलां के पास सामने से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें