फतेहाबाद के थाना रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर दुकानदारों को चेतावनी देते हुए नप अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद द्वारा पांच दिन पहले शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था लेकिन पांच दिन फिर पहले जैसे हालात हो गए हैं। मंगलवार को नप के सीएसआई मुकेश शर्मा ने टीम के साथ अभियान चलाया और दुकानदारों को चेतावनी दी। इसके अलावा पार्किंग के बाहर अतिक्रमण को हटवाया।
नगर परिषद की टीम सुबह थाना रोड, धर्मशाला रोड, चार मरला कॉलोनी, पालिका बाजार और हंस मार्केट पहुंची। टीम ने दुकानदारों का कहा कि वह सामान बाहर न रखें, फुटपाथ लोगों के चलने के लिए बनाए गए है न कि सामान रखने के लिए है। टीम ने चेतावनी दी कि अगर सामान नहीं हटाया गया तो पुलिस फोर्स लेकर जब्त कर लिया जाएगा।
शहर के हंस मार्केट में लगने वाली रेहड़ियों को लेकर नप अभी तक समाधान नहीं कर पाई है। दुकानदारों ने नप अधिकारियों व प्रधान से रेहड़ियां हटवाने की मांग की थी। 20 दिन बाद भी नगर परिषद जगह नहीं ढूंढ पाया है। सोमवार को प्रधान ने बैठक के लिए बुलाया था लेकिन खुद नहीं मिले थे, इसके चलते रेहड़ी संचालकों को वापस लौटना पड़ा था। नगर परिषद हंस मार्केट में शाम के समय बैरिकेड लगवाने और कर्मचारी तैनात करने की तैयारी कर रहा है ताकि बाहर से अन्य रेहड़ियां अंदर न आ सकें।
कोट
दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वह अतिक्रमण न करें, अगर करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। हंस मार्केट में रेहड़ियों को लेकर बैठक होनी है, इसमें ही कोई फैसला लिया जाएगा।
-मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक