फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ड्रॉ के माध्यम से पांच आवेदकों का चयन

Wed, 15 Oct 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद । अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में पराली प्रबंधन आपूर्ति शृंखला स्थापना के लिए आवेदकों के चयन का ड्रॉ निकाला गया। इस दौरान कृषि क्षेत्र से संबंधित प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना को लेकर प्रस्तावों पर चर्चा की गई। समिति की ओर से पांच आवेदकों का चयन ड्रॉ के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन


चयनित आवेदकों में कुलदीप सिंह (चांदपुरा), अरुण कुमार (गांव बुवान), लाल सिंह (धरसूल कलां), मनोज कुमार (बिसला) व निर्मल सिंह (चांदपुरा) शामिल हैं। इन परियोजनाओं की क्षमता 3000 एमटी से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक की है। इसके साथ ही बैठक में कुल 77 आवेदकों की वरीयता अनुसार प्रतीक्षा सूची भी ड्राॅ से बनाई गई। इन चयनित आवेदकों की सूची आगामी कार्रवाई के निदेशालय को भेजी गई है। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश सिहाग सहित आवेदक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें