फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अवैध वसूली के वायरल ऑडियो मामले में एसआई व शिकायतकर्ता की वॉयस सैंपलिंग हुई

Wed, 15 Oct 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव ढाणी भोजराज में अंतरजातीय प्रेम विवाह से जुड़े एससी/एसटी एक्ट के मामले को निपटाने के बदले 10 लाख रुपये की कथित डील का ऑडियो वायरल होने के बाद अब जांच में तेजी आ गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को हिसार स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में एसआई दर्शन सिंह (डीएसपी का रीडर) और शिकायतकर्ता नरेश कुमार सोनी की वॉयस सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन

एसीबी सूत्रों के अनुसार, दोनों के वॉयस सैंपल कई बार रिकॉर्ड किए और उन्हें सील कर प्रयोगशाला भेज दिया गया है। यदि वायरल ऑडियो की आवाजें वॉयस सैंपल से मेल खाती हैं, तो एसआई दर्शन सिंह की गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही है।

तीन समन भेजे, अब वॉयस सैंपलिंग
दर्शन सिंह को कोर्ट के आदेश पर तीन बार समन भेजा गया था। पेश नहीं होने पर 27 अगस्त को वॉयस सैंपलिंग का वारंट जारी हुआ। इसी के तहत एसीबी सिरसा की टीम ने दर्शन सिंह को तलब कर पूछताछ व वॉयस सैंपलिंग की कार्रवाई की। एसीबी सिरसा के प्रभारी सत्यवान शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की वॉयस रिकॉर्डिंग पूरी कर ली गई है। अब सैंपल की तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें