फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फतेहाबाद जिले के 19 गांवों की फिरनी हुई पक्की, ग्रामीणों को मिली राहत, 58 गांवों में काम जारी

Thu, 28 Nov 2024 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा प्रयास जारी है। विभाग द्वारा गांवों की हर गली को पक्का करने और अन्य विकास कार्य करने के लिए काम किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा पहले जहां फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट्स का प्रबंध किया गया था। वहीं, अब गांवों की जर्जर हो चुकी फिरनियों और कच्ची फिरनियों को पक्का करने का काम जारी है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से जिले के 77 गांवों की फिरनियों को पक्का करने के लिए अक्तूबर 2023 में टेंडर जारी किया गया है। इसमें कुल 5217.38 लाख रुपये की राशि ग्राम पंचायतों को दी गई है। इसमें से ग्राम पंचायतों द्वारा अभी तक जिले के 19 गांवों की फिरनियों को पक्का करने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, 58 गांवों की फिरनियों को पक्का करने की प्रक्रिया जारी है। 31 जनवरी 2025 तक यह काम पूरा किया जाना है।

इन गांवों की फिरनियों का हुआ काम पूरा ( राशि लाख में)
गांव - राशि
भट्टू कलां- 138.14
ढाबी खुर्द - 11.82
शेखुपूर दड़ौली - 57.28
दौलतपुर - 16.13
मानावाली - 48.35
गुल्लरवाला - 43.17
बनावाली - 15.75
ढाणी दादूपुर - 68.2
मूसे अहली - 30.2
मूसे अहली - 30.2
नखाटिया - 24.71
नूरकी अहली - 33.96
रत्ता टिब्बा - 74.79
चिल्लेवाल - 46.65
मामूपुर - 16.54

गांव की फिरनी को पक्का करने के लिए 195.6 लाख की राशि मंजूर हुई है। इससे गांव की फिरनियों को पक्का करने का काम पूरा कर लिया गया है। पहले इन फिरनियों पर जल निकासी की समस्या थी। इनके पूरा होने से अब ग्रामीणों को राहत मिली है। धर्मवीर गौरछिया, सरपंच, गांव पीलीमंदोरी।
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग की ओर से गांवों की कच्ची फिरनियों को पक्का करने व फिरनियों के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत के सरपंचों को निश्चित समय दिया गया है। सरपंचों को समय पर काम पूरा करवाना होगा। -देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें