फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली की रात दो जगह लगी आग, गोदाम में दो लाख बोरियां जलीं

विज्ञापन
फतेहाबाद में खैराती खेड़ा रोड पर गोदाम में लगी आग स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली की रात शहर में आग लगने की दो घटनाएं हुईं। खैरातीखेड़ा रोड स्थित एसएस इंटरप्राइजिज के गोदाम में आग लगने से करीब दो लाख बोरियों का बारदाना जलकर नष्ट हो गया। दमकल की पांच गाड़ियों ने साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह करीब तीन बजे तक आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एसएस इंटरप्राइजिज में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे आग लगी। आग तेजी से फैलने लगीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए पांच दमकल गाड़ियों को लगाया गया। करीब साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद सोमवार सुबह तीन बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक गोदाम में रखा काफी सामान जल चुका था। प्रतिष्ठान के लेखाकार जोनी कुमार ने बताया कि आग में गोदाम में रखा करीब दो लाख बोरियों का बारदाना जल गया।

जवाहर चौक की दुकान की छत पर रखे कबाड़ में लगी आग
शहर के जवाहर चौक में भी आग लगने की दूसरी घटना हुई। यहां एक दुकान की छत पर रखे कबाड़ में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें