फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में आठ स्थानों पर मिली फायर लोकेशन, आज जांचेगी टीम

Sun, 13 Oct 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में फसल अवशेष जलने की सूचना मिलने मौके पर आग बूझाते कृ​​षि विभाग के अ​धिकारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में फसल अवशेष जलाने के मामले अब धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को भी जिले में हरसेक की ओर से आठ फायर लोकेशन भेजी गई हैं। अब रविवार को कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें फील्ड में जाकर इन लोकेशन की जांच करेगी।
विज्ञापन

अगर फसल अवशेष जलाए हुए के प्रमाण मिले तो इन किसानों पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिले में अब तक कुल 14 आग के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 9 जगह फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है। इन नौ जगहों पर आग लगाने के आरोप में किसानों पर कृषि विभाग द्वारा 22,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
शनिवार को जिले की वायु गुणवत्ता सूचकांक का आंकड़ा 101 दर्ज किया गया है, जो असंतोषजनक है। हालांकि, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक का आंकड़ा करीब 70 था। कृषि विभाग के अनुसार धान की कटाई का सीजन अभी कम होने के चलते पराली गांठ बनाने और पराली के प्रबंधन को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। अभी गेहूं की बिजाई में भी काफी समय है, ऐसे में किसानों को पराली प्रबंधन में कृषि विभाग का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

पराली प्रबंधन के लिए सरकार द्वारा दिए गए कृषि यंत्र

बेलिंग मशीन
- 312

रोटरी स्लेशर - 468

स्ट्रा रेक - 276

सुपर सीडर - 920
जिले में अभी तक 14 जगह आग लगने की जानकारी मिली है। इनमें से 9 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है। जिस पर कृषि विभाग द्वारा 22,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 8 और लोकेशन आई हैं, जिनकी रविवार को जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें