फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सर्जिकल उपकरणों की दुकान में लगी आग, बुझाने में चार गाड़ियां लगीं

विज्ञापन
शिवपुरी की पिछली गली में गुरु कृपा इंटरप्राइजिज में आग लगने के बाद सामान बाहर निकलवाते लोग। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। श्मशान भूमि के पीछे गली में बनी सर्जिकल उपकरणों की दुकान में मंगलवार शाम करीब सवा 6 बजे के बाद अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया।
विज्ञापन

आग ज्यादा बढ़ने पर दमकल की गाड़ियों और बुलानी पड़ी। करीब एक घंटे में चार गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे रहे। गुरु कृपा इंटरप्राइजिज के संचालक अतुल कुमार ने बताया कि वह चिकित्सा सेवाओं में काम आने वाले सर्जिकल उपकरणों का कारोबार करते हैं। करीब 60 फुट दुकान के बेसमेंट, पहली व दूसरी मंजिल पर लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था। मंगलवार देर शाम को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। यह आग दुकान के सेंटर प्वाइंट में लगी। इस कारण सामान निकालने में भी काफी दिक्कत हुई।
साथ लगते खाली प्लॉट में जाकर दीवार तोड़कर निकाला सुराख
दमकल कर्मियों ने बेसमेंट में पहुंची आग को बुझाने के लिए प्रयास किया। जब दुकान से सीधे तौर पर बेसमेंट की आग नहीं बुझाई जा सकी तो दुकान के साथ लगते खाली प्लॉट की तरफ से दीवार को तोड़ा गया। सुराख निकाल कर दमकलकर्मियों ने पानी की बौछारें बेसमेंट में चलाई। इसके बाद बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, दुकान के साथ में ही निजी कंपनी का टावर लगा हुआ है। ऐसे में टावर के सिस्टम व जनरेटर तक भी आग पहुंचने का खतरा बना रहा। इसी बीच डेरा सच्चा सौदा की ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों और आसपास के लोगों ने मिलकर जितना संभव हो सका, उतना सामान दुकान से बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें