आग लगने से मेडिकल दुकान में हुआ नुकसान। संवाद
- फोटो : पहलवान शाह बाबा की दरगाह पर मौजूद अकीदतमंद।
टोहाना। शहर के वाल्मीकि चौक स्थित नैन मेडिकल हॉल पर देर रात को आग लग गई। जिससे लाखों रुपये कीमत का सामान और दवाएं नष्ट हो गईं। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग से दुकान में रखा एयर कंडीशन, फ्रिज, इनवर्टर-बैटरी, दवाएं नष्ट हो गईं।
धमतान निवासी अमित नैन ने बताया कि उसने करीब 8 साल पहले नैन मेडिकल के नाम से दुकान की थी। रोजाना की तरह रात को दुकान बंद करके वह घर चला गया था। उसके पास रात करीब ढाई बजे होमगार्ड का फोन आया कि दुकान में आग लगी हुई है।
इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा। जब वह मौके पर आया तो दुकान से आग की लपटें उठ रही थीं। वहीं सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।