फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, समय रहते बाहर निकले 5 सवार

Wed, 23 Sep 2026 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कार में लगी आग और उठता धुआं।  
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव धांगड़ के पास बुधवार दोपहर चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। इंजन से धुआं उठता देख कार सवारों ने समय रहते वाहन रोक दिया। इसके बाद पांच लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

विष्णु बिश्नोई अपने तीन अन्य साथियों के साथ सिरसा से हिसार की ओर जा रहे थे। धांगड़ पुल के पास पहुंचते ही कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई। खतरा भांपते ही चालक ने कार सड़क किनारे रोक दी। सभी सवार तुरंत बाहर निकल आए।
राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर बाद दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने यातायात सामान्य करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें