फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: डीसी कार्यालय की पीएलए शाखा में हुआ फायर; गोली फर्श को छूकर अलमारी के नीचे लगी, आरोपी पर केस दर्ज

Thu, 15 Feb 2024 11:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद उपायुक्त कार्यालय में गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शस्त्र धारक एक बजे कार्यालय की पीएलए शाखा अपने नए क्रय किए गए शस्त्र को दर्ज करवाने अपने साथ लाया था। इस दौरान शस्त्र को अनलोड करते समय गोली चल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद उपायुक्त कार्यालय की पीएलए शाखा में नए खरीदे गए शस्त्र का इंद्राज करवाने पहुंचे धारक से फायर हो गया। गोली फर्श को छूकर अलमारी के नीचे जा लगी। मामले में शहर पुलिस ने सीटीएम कैप्टन प्रमेश की शिकायत पर आरोपी टोहाना के लोहाखेड़ा निवासी कुलजीत सिंह के खिलाफ धारा शस्त्र अधिनियम एवं आईपीसी की धारा 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला 7 फरवरी का बताया गया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक शहर पुलिस को दी शिकायत में सीटीएम ने बताया कि शस्त्र धारक कुलजीत सिंह 7 फरवरी को दोपहर एक बजे कार्यालय की पीएलए शाखा अपने नए क्रय किए गए शस्त्र को दर्ज करवाने अपने साथ लाया था। कार्यालय के द्वारा शस्त्र को इंद्राज करने के आवेदन को स्वीकार करने से पहले पूर्व शस्त्र की संख्या को चेक किया जाता है।

जब शस्त्र धारक कार्यालय में अपने शस्त्र को चेक करवाने के लिए आया तो उससे शस्त्र के लोडेड और अनलोडेड की स्थिति के बारे में पूछा गया। इसके बाद उसने शस्त्र लोडेड बताया। इसके बाद उसे कहा गया कि शस्त्र को अनलोड करने के बाद ही चेक करने के लिए कार्यालय में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


आरोप है कि कार्यालय से बाहर निकलते समय दरवाजे के पास शस्त्र से फायर कर दिया। जिससे गोली फर्श को छूकर लोहे की अलमारी के निचले भाग में लगी। आरोप है कि धारक ने बिना उसके शस्त्र लाइसेंस पर इंद्राज हुए खरीदे गए शस्त्र से फायर किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें