फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कूड़ा डालने और सरकारी काम में बाधा डाली, 12 पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय परिसर में डाला गया कूड़ा :संवाद
विज्ञापन
रतिया। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के दौरान गाड़ियां रोकने और नगर पालिका परिसर में कूड़ा उतारने के मामले में पुलिस ने 12 हड़ताली कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय के प्राचार्य और ड्यूटी मजिस्ट्रेट परमजीत संधा की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने बूटा सिंह, धन सिंह, तरसेम, विकास, राजेंद्र, अंगूरी, मनजीत, राजेश, विजय, भूप सिंह, गीता और सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा सहित विभिन्न धाराएं लगाई हैं।
ज्ञात रहे कि तीन सितंबर को प्रशासन ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठान शुरू कराया था। नगर पालिका सचिव शुभम कुमार की निगरानी में पुलिस सुरक्षा के बीच व्यवस्था शुरू हुई। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां रोक दीं।
विज्ञापन

वे वाहनों को नगर पालिका परिसर में वापस ले आए। वहां वाहनों में लदा कूड़ा उतार दिया। घटना के बाद प्रशासन ने 60 सफाई कर्मचारियों को नो वर्क नो पे का नोटिस जारी किया था। अब पुलिस ने भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उन्हें जेल में डाल दे फिर भी वे मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। शहर थाना प्रभारी विजेंद्र हुड्डा ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें