फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ससुराल में धरना देने पर बहू और 25 अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 08 Mar 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव लाली में अपने ससुराल के घर के बाहर धरना देने और हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने पुत्रवधू शालू रानी, उसके पिता, भाई, रिश्तेदार दारा सिंह समेत 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता लाज देवी ने बताया कि उनके बेटे रमनदीप की शादी 2018 में सिरसा जिले के गांव की शालू रानी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही शालू और उसके परिजन लाज देवी के साथ विवाद और मारपीट करने लगे। मामला अदालत तक पहुंचा और वर्तमान में तलाक और अन्य कानूनी केस विचाराधीन हैं।
लाज देवी ने कहा कि वे न्यायालय के आदेशानुसार शालू को 8,000 रुपये मासिक गुजारा भत्ता दे रहे हैं। 4 मार्च की रात शालू रानी अपने भाई रोशन लाल, पिता ओमप्रकाश, दारा सिंह और 20-25 अन्य लोगों के साथ 4-5 गाड़ियों में गांव लाली पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने घर के गेट में घुसकर हाथापाई की। घटना घर के बाहर लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने शिकायत पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें