फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को एक मोहल्ले में लोन की किस्त लेने गए फाइनेंस कंपनी के कारिंदों पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में थे और उन्होंने डेढ़ लाख रुपये भी छीन लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हमले में बचाव के दौरान एक कर्मचारी को चोटें लगी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फतेहाबाद की एक फाइनेंस कंपनी के कारिंदे गांवों से कलेक्शन करके शाम को भट्टू के प्रताप नगर में महिला समूहों से भी नकदी लेने गए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मोहल्ले में 5-6 युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। एक कर्मचारी ने अपने को बचाने का प्रयास किया तो उसके हाथ की उंगली कट गई। जबकि बाकी कारिंदे घरों में जा घुसे। युवक नशे में धुत्त बताए जा रहे हैं और यह भी कहा जा रहा है कि कारिंदों के पास डेढ़ लाख रुपये की नगदी थी, वह भी युवक छीन ले गए। युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें