फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता योजना यानी एनएमएमएस का फाइनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें जिले के 143 विद्यार्थी पास हुए हैं। इससे पहले फरवरी माह में विभाग की तरफ से प्रोविजनल परिणाम जारी किया गया था।
दस्तावेज की जांच के बाद अब फाइनल परिणाम जारी किया गया है। पिछले साल नवंबर माह में 2499 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जारी परिणाम में खंड भूना के 60 विद्यार्थी पास हुए हैं। गोरखपुर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 17 छात्राओं ने ये परीक्षा पास की है। शिक्षा विभाग पास हुए विद्यार्थियों को चार साल तक छात्रवृत्ति देगा, लेकिन शर्त ये रहेगी कि विद्यार्थी सरकारी स्कूल का विद्यार्थी होना चाहिए। शिक्षा विभाग चार साल तक एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से छात्रवृत्ति देगा। परीक्षा को लेकर विभाग ने आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे थे।
-
ये रहा खंड स्तर पर परिणाम
खंड चयनित विद्यार्थी
भट्टूकलां 23
भूना 60
फतेहाबाद 27
जाखल 1
रतिया 14
टोहाना 18
-
इन स्कूलों के सबसे ज्यादा विद्यार्थी हुए है पास
राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर - 17
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू -12
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल काजलहेड़ी - 8
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनावाली - 6
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जांडवाला बागड़ - 6
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला - 5
राजकीय मिडिल स्कूल सरदारेवाला - 5
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर - 5
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला - 5
-
छात्रा प्रतिज्ञा ने पाया जिले में प्रथम स्थान
जिला शिक्षा विभाग के अनुसार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलां की छात्रा प्रतिज्ञा ने प्रथम, शहीद मनीराम राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर की छात्रा चेतना ने द्वितीय और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धोलू के छात्र ललित ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
-
जिले में एनएमएमएस के तहत अब तक हो चुका विद्यार्थियों का चयन
वर्ष चयनित विद्यार्थी
2016-17 76
2017-18 106
2018-19 158
2019-20 163
2020-21 216
2021-22 248
2022-23 232
2023-24 141
2024-25 143
-
मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृति देने के लिए पिछले साल नवंबर माह में परीक्षा हुई थी। एनएमएमएस परीक्षा में जिले के 143 विद्यार्थियों का छात्रवृति के लिए चयन हुआ है। छात्र संख्या के मुताबिक जिले का प्रदेश में पहला और तृतीय स्थान रहा है।
- रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
- फोटो नंबर 7 और 8