फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: साइकिल ट्रैक निर्माण की फिर खुली फाइल, नहीं बंद होगी माइनर, सड़क लेवल पर बनेगा

Mon, 06 Jul 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद मिनी बाइपास के साथ गुजर रही माइनर जिस पर साइकिकल ट्रैक प्रस्तावित हैसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार रोड से हंस कॉलोनी तक प्रस्तावित साइकिल ट्रैक परियोजना की फाइल करीब ढाई साल बाद फिर खुल गई है। नगर परिषद अब नए सिरे से इसका डिजाइन तैयार करेगी। पहले माइनर को बंद करने की योजना थी लेकिन अब इसमें पाइपलाइन डालकर उसके ऊपर ट्रैक बनाया जाएगा। ट्रैक का स्तर मिनी बाईपास के बराबर रहेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने वर्ष 2024 में डिजाइन बनाकर निदेशालय भेजा था। जांच के दौरान डिजाइन पर करीब 10 आपत्तियां दर्ज की गई थीं। इनमें माइनर बंद करने की योजना और सड़क से नीचे ट्रैक बनाने पर भी आपत्ति शामिल थी। इसी कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। अब नगर परिषद ने योजना में बदलाव करने का निर्णय लिया है। संशोधित डिजाइन के अनुसार माइनर को बंद नहीं किया जाएगा।
माइनर में पाइपलाइन डाली जाएगी और उसके ऊपर साइकिल ट्रैक तैयार होगा। इससे पानी की निकासी भी प्रभावित नहीं होगी और ट्रैक भी सुरक्षित रहेगा। यह ट्रैक हिसार रोड से शुरू होकर मिनी बाईपास के साथ-साथ हंस कॉलोनी तक बनेगा जहां माइनर समाप्त होती है। अधिकारियों के तबादलों के चलते फाइल लंबे समय तक लंबित रही। अब परियोजना दोबारा शुरू होने से इसके जल्द आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
साढ़े चार किलोमीटर लंबा होगा ट्रैक
हिसार रोड पर मिनी बाईपास से साइकिल ट्रैक शुरू होगा और हंस कॉलोनी में माइनर खत्म होने की जगह तक बनेगा। ट्रैक साढ़े 4 किलोमीटर लंबा बनेगा और दो मीटर चौड़ा होगा। पहले जो एस्टीमेट बनाया गया था उसका अनुमान करीब 2.80 करोड़ रुपये था।
-
12 साल से बंद है माइनर
मिनी बाईपास के साथ गुजर रही माइनर करीब 12 साल से बंद है। शहर की कई सामाजिक संस्थाएं साइकिल ट्रैक बनाने का प्रस्ताव बार-बार रखी रही थी। बाईपास पर सुबह और शाम को लोग घूमने के साथ-साथ साइकिलिंग भी करते हैं। लेकिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। ट्रैक बनने के बाद यहां पर लोग साइकिलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा पैदल भी घूम पाएंगे। अहम बात यह है कि नगर परिषद ट्रैक पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बैठने के लिए बेंच भी रखवाएगा।
-
मिनी बाईपास के साथ साइकिल ट्रैक बनाने के लिए डिजाइन निदेशालय को भेजा गया था लेकिन उस पर कुछ आपत्तियां लगी है। माइनर को बंद नहीं किया जाएगा बल्कि ट्रैक को सड़क के लेवल पर तैयार किया जाएगा। जल्द डिजाइन और एस्टीमेट तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- लोकेंद्र, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें