फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कार पलटी, एचटेट देने जा रहे भाई-बहन हो गए घायल

Mon, 06 Jul 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव दीवाना में हादसे के बाद पलटी कार संवाद 
विज्ञापन
जाखल। गांव दीवाना के पास रविवार सुबह 8 के करीब एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय कार में भाई-बहन सवार थे और हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) देने जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में दोनों सवार सुरक्षित बच गए। हालांकि दोनों को मामूली चोटें आई हैं जिनका उपचार टोहाना के सरकारी अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन

घायलों के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि बेटा हरविंद्र सिंह और बेटी बलविंद्र कौर रविवार सुबह करीब 8 बजे घर से कार में सवार होकर फतेहाबाद में बने केंद्र पर टीजीटी-2 लेवल की परीक्षा देने जा रहे थे। गांव दीवाना के निकट पहुंचने पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया जिससे वह सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद दोनों भाई-बहन हिम्मत दिखाते हुए कार से बाहर निकल आए।
इसी दौरान आसपास खेतों में कृषि कार्य कर रहे लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उनकी सहायता की और उपचार के लिए टोहाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार हादसे में दोनों को हल्की चोटें आई है और हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

वहीं दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटाया गया जिससे यातायात सामान्य हो सका। जाखल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में हादसा वाहन का संतुलन बिगड़ने से होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें