किसी अप्रिय घटना को रोकने तथा शांति बनाए रखने के लिए पुलिस टीम को
तैनात कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद के एसडीएम संत लाल
पचार, तहसीलदार ओमप्रकाश व एसएचओ विजेेंद्र सिहाग के नेतृत्व में भारी
पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर एक-दूसरे पर पत्थर बाजी कर रहे लोगों को मौके
से खदेड़ा।
दोनों ही पक्षों के लोगों ने हमले को लेकर एक-दूसरे के
खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाया है। घटना में एक स्कूल वैन को भी आग लगाने की
कोशिश की गई। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
क्या है घटना
गांव
ढाणी सांचला में बुधवार को सांड़ विवाद को लेकर उक्त लोगों के बीच झगड़ा
हो गया था। जिसमें कमलेश देवी को गंभीर चोटें आने के कारण सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र भूना में बुधवार को दाखिल किया गया था।
गंभीर
हालत होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया था। घटना को लेकर पुलिस ने सात
लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की ही थी कि शुक्रवार को
दोनों पक्षों के बीच पुन: लड़ाई शुरू हो गई।
जिसमें दोनों ही
पक्षों के सात-सात लोगों को गंभीर चोटें पहुंची है। इसमें जयसिंह नामक
व्यक्ति की एक टाटा एस वैन को भी आग लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने
स्थिति को मौके पर पहुंचकर काबू कर लिया।
इनको लगी चोटें
गांव
ढाणी सांचला के दोनों पक्षों के बीच हुए पत्थर बाजी में दो महिलाओं सहित
14 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, महेन्द्र सिंह,
सतबीर सिंह, मुकेश कुमार, सुलतान सिंह, छबीलदास दूसरे गुट के बलवान सिंह
लंबोरिया, सुधीर लंबोरिया, बलदेव सिंह, मनदीप सिंह, मनजीत सिंह, सुपना देवी
तथा रेशमा देवी घायल हो गई है।
थाना प्रभारी विजेंद्र सिहाग ने
बताया कि दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना व
फतेहाबाद दाखिल किया गया है। आगामी कार्रवाई घायलों के ब्यान लेकर की
जाएगी। पुलिस घटना से संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है।