फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव लहरियां में युवक-युवती के प्रेम विवाह करने पर दो गुटों में मारपीट, दो महिलाओं सहित 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव लहरियां में युवक-युवती के प्रेम विवाह करने को लेकर दो गुटों के बीच संघर्ष हो गया। इसमें दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में प्रेम विवाह करने वाली लड़की भी शामिल है। घायलों को सीएचसी केंद्र भूना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने युवक पक्ष की शिकायत पर लड़की पक्ष के 11 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लहरियां में 25 वर्षीय अंकित व 23 वर्षीय पूजा ने फरवरी में घर से भाग कर प्रेम विवाह कर लिया और चार दिन पहले ही लहरियां में आकर रहने लगे। इसको लेकर गांव में विरोध हो गया क्योंकि दोनों के ही गोत्र के लोगों का आपस में गहरा भाईचारा कायम है। इसलिए इन्हें गांव से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। आरोप है कि लड़के के गोत्र के एक व्यक्ति ने इस प्रेम विवाह को लेकर लड़की के गोत्र पक्ष के प्रति आपत्तिजनक व्यंग्य कस दिया। इसको लेकर वीरवार देर रात को दोनों ही पक्षों के बीच संघर्ष छिड़ गया। इसमें लड़के के पक्ष के 57 वर्षीय देवीलाल, 51 वर्षीय रमेश कुमार, 56 वर्षीय मीनाक्षी देवी, 35 वर्षीय देवेंद्र सिंह, 23 वर्षीय पूजा देवी घायल हो गए हैं। वहीं, लड़की के पक्ष के नरेश कुमार, बंटी, संदीप कुमार को चोट आई है। भूना एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि लड़के पक्ष के रमेश कुमार के बयान पर लड़की पक्ष के खिलाफ घर पर जाकर हमला करने के मामले में 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें राजवीर सिंह, शमशेर सिंह, नरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र उर्फ भालिया, संदीप कुमार, अमित कुमार, राहुल उर्फ बंटी, सतबीर उर्फ कालिया, विकास व शीशपाल के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें