फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांचवीं व आठवीं के स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में होंगे मर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग अब उन स्कूलों को एक ही स्कूल में मर्ज करने जा रहा है, जो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे हैं। प्राइमरी व आठवीं तक के स्कूलों को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में मर्ज किया जाएगा। इसके लिए राज्य मौलिक शिक्षा विभाग ने मौलिक शिक्षा अधिकारियों से डिटेल मांगी है।
विज्ञापन


राज्य मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने प्रदेश के सभी मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि जैसा की विदित है कि जो पांचवीं व आठवीं के स्कूल उच्च विद्यालयों व वरिष्ठ उच्च विद्यालयों में चल रहे हैं, उनको एक साथ मर्ज किया जाएगा। इसके लिए पांचवीं व आठवीं के स्कूलों की लिस्ट विभाग के पास भेजी जाए, ताकि पांचवीं व आठवीं के स्कूलों को बड़े स्कूलों के साथ मर्ज किया जा सके। इसकी लिस्ट जल्द से जल्द मुख्यालय के पास भेज दी जाए, ताकि आगामी कार्रवाई हो सके। अगर इस काम में कोताही बरती गई तो संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इसके जिम्मेदार होंगे।

दरअसल जिले में पांचवीं व आठवीं कक्षा के कई स्कूल ऐसे हैं, जो उच्च विद्यालयों व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में हैं। इनकी बिल्डिंग अलग-अलग है और अब सरकार की योजना है कि इन स्कूलों को एक ही इमारत में शिफ्ट कर दिया जाए। इसी को लेकर सरकार ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को ऐसे प्राइमरी व आठवीं तक के स्कूलों की लिस्ट मांगी है, जो बड़े स्कूलों में चल रहे हैं। लिस्ट मिलने के बाद इन स्कूलों को एक ही नाम दे दिया जाएगा और सभी कक्षाओं की बिल्डिंग ही एक होगी।
विज्ञापन


कोट
मुख्यालय की ओर से पत्र आया है कि प्राइमरी व आठवीं के वह स्कूल, जो उच्च विद्यालय व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे हैं, उनको मर्ज किया जाएगा। ऐसे विद्यालयों की लिस्ट बनाई जा रही है और जल्द ही सरकार तक पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन

-वेद दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें