फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चोर गिरोह ने दुकान से उड़ाए सूट

Wed, 07 May 2014 12:15 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की भीमा बस्ती में घर में बनी एक लेडिज कपड़ों की दुकान से पांच महिलाओं का एक गिरोह एक दर्जन सूट ले उड़ा। दुकान का संचालन करने वाली महिला अनीता को चोरी की भनक महिलाओं के जाने के बाद लगी। तब तक महिलाएं फरार हो चुकी थीं।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी फतेहाबाद में कर्मचारी अशोक कुमार का तेहरिया मोहल्ला में घर है। उसकी पत्नी अनीता ने घर के ही एक कमरे में लेडिज सूट की दुकान खोल रखी है। मंगलवार को दोपहर दो बजे के लगभग अनीता की दुकान में दो ग्रामीण महिलाएं आई और उन्होंने लेडिज सूट दिखाने को कहा।

थोड़ी ही देर में दो और महिलाएं दुकान में आ गई और उन महिलाओं ने बेड शीट मांगी। अनीता ने चारों महिलाओं को सूट और बेड शीट दिखानी शुरू कर दी। सूट खरीदने आई महिलाओं ने एक के बाद एक सूट दिखाने को कहा। अनीता ने भी कई सूट दिखा दिए। सूट खरीदने आई महिलाओं ने कुछ नहीं खरीदा, जबकि बेड शीट लेने आई महिलाएं एक पीस ले गई। बाद में अनीता को चोरी का पता चला।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हो गई आरोपी
तेहरिया मोहल्ला की जिस दुकान में महिलाओं ने एक दर्जन सूट चुराए उस दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे की जांच करने पर पता चला है कि अनीता की दुकान के बाहर पांच महिलाएं जमा हुई। इन पांच महिलाओं में दो महिलाएं दुकान में पहले आई।

इनके दो मिनट बाद ही बाहर खड़ी दिन महिलाओं में से दो और अंदर आ गई। बाद में अंदर आई दो महिलाओं में से एक ने एक बच्चे को गोद में उठा रखा था और एक चादर ओढ़ रखी थी। बच्चे वाली महिला ही दुकान से कई बार बाहर गई और दुकान से अपनी चादर के नीचे छुपाए सूट बाहर खड़ी महिला को पकड़ाती रही। अशोक कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें