फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में `500 तक फीस, दाखिले के लगेंगे एक हजार

Thu, 09 Apr 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूल संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में शुरू किए गए मॉडल संस्कृति प्राइमरी और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। पिछले साल की तरह इस बार भी इन स्कूलों में दाखिले के लिए एक हजार रुपये तक दाखिला फीस देनी होगी। इसके अलावा 200 से 500 रुपये तक मासिक फीस तय की गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले में 87 प्राइमरी और 6 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं जिन्हें सीबीएसई से जोड़ा गया है। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों के मुखियाओं को स्पष्ट किया है कि कक्षा छठी, नौवीं और 11वीं में सीटें खाली होने पर ही विद्यार्थी का दाखिला होगा। शिक्षा विभाग की तरफ से खंड स्तर पर एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल बनाया गया है। कक्षा पहली में अंग्रेजी माध्यम पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ही दाखिला मिलेगा।

-

कक्षावार सीटें

कक्षा सीटें

पहली से पांचवीं 30

छठी से आठवीं 35

नौवीं से बारहवीं 40

-

एकमुश्त पंजीकरण राशि

कक्षा पहली से पांचवीं - 500 रुपये

कक्षा छठी से बारहवीं - 1000 रुपये

-

मासिक अंशदान

कक्षा फीस

पहली से तीसरी 200 रुपये

चौथी व पांचवीं 250 रुपये

छठी से आठवीं 300 रुपये

नौवीं व दसवीं 400 रुपये

11वीं व बारहवीं 500 रुपये

-

1.80 से कम आय वाले परिवार के बच्चे की नहीं लगेगी फीस

शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार एकमुश्त पंजीकरण अंशदान लिया जाएगा। 1 लाख 80 हजार से कम वार्षिक आय व दिव्यांग विद्यार्थियों से विद्यालय विकास निधि नहीं ली जाएगी। निधि का उपयोग केवल विद्यालय विकास कार्यों में होगा। हर प्राथमिक विद्यालय में बालवाटिका कक्षाएं शुरू करना अनिवार्य है। बालवाटिका में कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन


-

आवेदन फॉर्म प्राप्त: 1–15 अप्रैल

आवेदन जमा: 1–15 अप्रैल



ड्रॉ (लॉटरी): 16 अप्रैल

प्रतीक्षा सूची दाखिला: 17 अप्रैल

दूसरी सूची (यदि सीटें खाली हैं): 18 अप्रैल

-

शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मॉडल संस्कृति स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई हो रही है। इस बारे में विभाग की तरफ से निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें